500 और 1000 की नोटों के बंद होने से होने वाले फायदे और नुक्सान
नरेंद्र मोदी ने द्वारा अचानक से बंद किये हुए ₹ 500 aur ₹ 1000 की नोटों की वजह से पुरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई मज़ाक भी बन चुके है खैर अबहम आपको बंद हुई 500 और 1000 की नोटों से होने वाले कुछ फायदे और नुक्सान बताने वाले है। तो आइये जानते है।
₹500 और ₹ 1000 की नोटबंद होने से होने वाले फायदे:-
1. प्रॉपर्टी होंगी सस्ती :- सबसे पहला फायदा उन्हें होंगा जो घर लेना चाहते हैं क्योकि प्रॉपर्टी की कीमतें कम होंगी और लोग अपने सपनो के आशियाने में रह सकेंगे।
2. उच्च शिक्षा में नहीं होंगा फर्जीवाड़ा:-जी हां उच्च शिक्षा के मामले में भी समानता की स्थिति आ सकेगी, क्योंकि अवैध कैश लेन-देन संभवनहीं होगा। इससे महंगाई पर भी लगाम लग सकेगी।
3. ई वॉलेट कंपनियों की धूम:- आपने सही पड़ा पुराने नोट बंद होने की वजह से ई-वॉलेट्स जैसे Paytm, Freecharge को फायदा पहुंचने वाला है। क्योकि खुले पैसों की दिक्कतों से बचने के लिए लोग अपने ई-अकाउंट सेही लेन-देन करना पसंद करेंगे।
4. प्राइवेट टैक्सी कंपनियोंको भी फायदा:- प्राइवेट टैक्सीसर्विसिस जैसे, ओला, उबर को फायदा होने वाला है, क्योंकि इन कर्मिशियल टैक्सी सर्विसिसकी पेमेंट ई-वॉयलेट के जरिएआसानी से हो जाता है।
5. भारत की अर्थव्यवस्था कोमिलेगी लाभ:- इसमें कोई दोराय नहीं की रुपया मजबूत होगा इससे गरीब और जब रूपया मज़बूत होंगा तो मिडिल क्लास के लोगों को फायदा होगा।
अब ₹500 और ₹ 1000 की नोट बंद होने से होने वाले नुकसान:-
1. रियल एस्टेट वालो को होंगा नुकसान :-
भारत में कई लोग अपनी अघोषित आय को रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करके खुद को साफ-सुथरा साबित करते हैं। अब ऐसे लोग नकद भुगतान नहीं कर सकेंगे।
2. खत्म होंगे आतंकवादी व अलगाववादी:-
आतंकियों को मिलने वाले गैर-कानूनी फंड को बड़ा झटका लगेगा। नोटों का यह प्रतिबंध आतंकियों से निपटने के लिए फायदेमंद साबित होगा।
3. मिलेंगी नक्सलवाद से भी राहत :-
नक्सलवादको बढ़ावा देने वाले लोगों के लिए अब फंड पहचान बहुत मुश्किल हो जाएंगा फंडिंग न मिलने से नक्सलवादी ताक़त कम होगी।
4. सबसे बड़ा नुकसान कालाबाज़ारी वालोको :-
नकली नोटों की कालाबाज़ारी करने वालों के लिए ये फ़ैसला बहुत घातक साबित होंगा अब कालाबाज़ारी पर लगाम लग सकती है।
5. नोट से नहीं खरीद सकेंगे वोट:-
कुछ ही महीनो में यूपी और पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जिन लोगो ने चुनाव के समय पैसे बाटकर वोट खरीदने की सोच रखी थी उन्हें झटका लगा है।
6. काला धन आएंगा बाहर :-
इस फैसले से काला धन रखने वालों को बड़ा झटका लगा है। और वह अपना काला धन बाहर निकाल सकते है।
7. शादी वाले घरों में भी होंगी दिक़्क़त :-
आप सभी को पता है कि अभी त्योहारों और शादियों का टाइम है। ऐसे में लोगों को शॉपिंग में दिक्कत हो सकती है। और ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाली कैश ऑन डिलीवरी सेवा भी कुछ दिनों के लिए बाधित होंगी।
500 और 1000 की नोटों के बंद होने से होने वाले फायदे और नुक्सान
Reviewed by Vijay Singh
on
05:26
Rating:
Reviewed by Vijay Singh
on
05:26
Rating:

देखते हैं वास्तव में कितना नुकसान और कितना फायदा होता हैं, यह तो समय ही बता सकता हैं
ReplyDelete